राष्ट्र गौरव पर्यावरण मानवाधिकार अध्ययन स्नातक स्तर पर अनिवार्य प्रश्न पत्र है। जिसमें पास होना अति आवश्यक है। पास होने के लिए 100 में कम से कम 35 नंबर आने चाहिए। इस प्रश्न पत्र की परीक्षा में कैसे पास होना है? इस प्रश्न पत्र की तैयारी कैसे करें? साथ ही साथ आप यहां राष्ट्र गौरव पर्यावरण मानवाधिकार अध्ययन का मतलब, सिलेबस और प्रश्नों पर प्रैक्टिस कर सकते हैं।
कई विश्वविद्यालयों में यह अनिवार्य प्रश्न पत्र पर्यावरण के रूप में चलता है तो कहीं राष्ट्र गौरव। आपकी परीक्षा स्कीम में निम्न में से कौन सा प्रश्न पत्र निर्धारित है लिखा होगा। उसी के अनुसार तैयारी करें। यदि इनमें से कोई एक है तो उस पर क्लिक करके संबंधित प्रश्न पत्र की तैयारी करें।
| राष्ट्र गौरव | पर्यावरण अध्ययन |
| राष्ट्र गौरव एवं भारतीय चिंतन |
राष्ट्र गौरव पर्यावरण मानवाधिकार अध्ययन
राष्ट्र गौरव पर्यावरण एवं मानवाधिकार अध्ययन प्रश्न पत्र की अन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-
- इस प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं, जिन्हे 2 घंटे में हल करना होता है।
- इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नो के उत्तर लगभग एक शब्द में होता है।
| प्रश्न पत्र | राष्ट्रीय गौरव पर्यावरण मानवाधिकार अध्ययन |
| Category | Quiz |
| No. Of Question | 100 |
| Maximum Time | 2 hours |
| Practice Paper | Start Quiz |
| Syllabus | Click here |

राष्ट्र गौरव पर्यावरण मानवाधिकार अध्ययन Syllabus
राष्ट्र गौरव पर्यावरण एवं मानवाधिकार अध्ययन प्रश्न पत्र मुख्य रूप से तीन विषयों का मिश्रण है। जो कि इस प्रकार है:
- राष्ट्र गौरव
- पर्यावरण
- मानवाधिकार अध्ययन
प्रश्न पत्र में 40 क्वेश्चन राष्ट्र गौरव से, 30 प्रश्न पर्यावरण से, 30 प्रश्न मानवाधिकार अध्ययन से पूछे जाते हैं।
राष्ट्र गौरव Syllabus
- प्राचीन सभ्यता होने का गौरव
- दार्शनिक एवं आध्यात्मिक उत्कर्ष
- साहित्य विज्ञान एवं ज्योतिष
- कला और स्थापत्य
- प्रमुख राष्ट्रीय चरित्र एवं व्यक्तित्व
- भारत का भौगोलिक विस्तार
- भारत का संविधान
- अर्थशास्त्र और अर्थशास्त्री
पर्यावरण Syllabus
“परि” जो हमारे चारों ओर है”आवरण” जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारकों की समष्टिगत इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविता को तय करते हैं।
- जल मंडल
- स्थल मंडल
- वायु मंडल
राष्ट्र गौरव पर्यावरण मानवाधिकार अध्ययन प्रश्न पत्र
मानवाधिकार अध्ययन Syllabus
मानव अधिकारों से अभिप्राय “मौलिक अधिकार एवं स्वतंत्रता से है जिसके सभी मानव प्राणी हकदार है। अधिकारों एवं स्वतंत्रताओं के उदाहरण के रूप में जिनकी गणना की जाती है, उनमें नागरिक और राजनैतिक अधिकार सम्मिलित हैं जैसे कि
- जीवन और आजाद रहने का अधिकार,
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानून के सामने समानता एवं आर्थिक,
- सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों के साथ ही साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार,
- भोजन का अधिकार
- काम करने का अधिकार
- शिक्षा का अधिकार
मानव अधिकार वे अधिकार हैं जिनके साथ सभी मनुष्य जन्म लेते हैं – इसलिए वे अंतर्निहित, सार्वभौमिक और अहस्तांतरणीय हैं। वे आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक अधिकारों और नागरिक और राजनीतिक अधिकारों (ईएसआर और सीपीआर) की पूरी श्रृंखला में अविभाज्य और परस्पर जुड़े हुए हैं। मानव अधिकारों में एक व्यापक शिक्षा न केवल मानव अधिकारों और उनकी रक्षा करने वाले तंत्रों के बारे में ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि दैनिक जीवन में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने, बचाव करने और लागू करने के लिए आवश्यक कौशल भी प्रदान करती है।

राष्ट्र गौरव पर्यावरण मानवाधिकार अध्ययन Question Practice
[ld_quiz quiz_id=”76704″]
[LDAdvQuiz_toplist 299]
[table id=42 /]
