फणीश्वरनाथ रेणु

 
फणीश्वरनाथ रेणु
उपन्यासकार, लेखक
जन्म

4 मार्च 1921

जन्म स्थान

अररिया, बिहार, भारत

मृत्यु

11 अप्रैल 1977

पिता

शिलानाथ

सम्मान

पद्मश्री

शिक्षा व कैरियर
शिक्षा

रेणु की प्रारंभिक शिक्षा फॉरबिसगंज तथा 'अररिया' में हुई। रेणु ने प्रारम्भिक शिक्षा के बाद मैट्रिक नेपाल के 'विराटनगर' के 'विराटनगर आदर्श विद्यालय' से कोईराला परिवार में रहकर किया। रेणु ने इन्टरमीडिएट काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से 1942 में किया और उसके बाद वह स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।

कैरियर

1950 के बाद में वे पढ़ने के लिए बनारस चले गये। बनारस में रेणु ने 'स्टुडेंट फेडरेशन' के कार्यकर्ता के रूप में भी कार्य किया। आगे चलकर रेणु समाजवाद से प्रभावित हुए। 1938 ई० में सोनपुर, बिहार में 'समर स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स' में रेणु शामिल हुए। इसी स्कूल में भाग लेने के बाद रेणु समाजवाद और 'बिहार सोशलिस्ट पार्टी' से जुड़ गए। समाजवाद के प्रति रुझान पैदा करने वाले लोगों में रेणु रामवृक्ष बेनीपुरी का भी नाम लेते हैं।

रचनाएं
कहानी संग्रह
  • ठुमरी
  • अग्निखोर
  • आदिम रात्रि की महक
  • एक श्रावणी दोपहरी की धूप
  • अच्छे आदमी
उपन्यास
  • मैला आंचल
  • परती परिकथा
  • दीर्घतया
  • जुलूस
  • कितने चौराहे
संस्मरण
  • ऋणजल
  • धनजल
  • वन तुलसी की गंध
  • श्रुत अश्रुत पूर्व