ओम प्रकाश वाल्मीकि

 
ओम प्रकाश वाल्मीकि
लेखक
जन्म

30 जून 1950

जन्म स्थान

बरला, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, भारत

मृत्यु

17 नवम्बर 2013

सम्मान
  • डॉ॰ अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 1993
  • परिवेश सम्मान 1995
  • न्यू इंडिया बुक पुरस्कार 2004
  • कथाक्रम सम्मान 2001

ओमप्रकाश वाल्मीकि दलित साहित्य के प्रतिनिधि रचनाकारों में से एक हैं। दलित साहित्य के विकास में इनकी प्रमुख भूमिका रही है। वाल्मीकि के अनुसार दलितों द्वारा लिखा जाने वाला साहित्य ही दलित साहित्य है।

बचपन, शिक्षा तथा कार्यक्षेत्र

आपका बचपन अनेक आर्थिक तथा सामाजिक कठिनाइयों में बीता। वाल्मीकि जी कुछ समय तक महाराष्ट्र में रहे। वहाँ वे दलित लेखकों के संपर्क में आए और उनकी प्रेरणा से भीमराव अंबेडकर की रचनाओं का अध्ययन किया। इससे उनकी रचना-दृष्टि में बुनियादी परिवर्तन हुआ और उन्होंने दलित साहित्य के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपका नाटकों में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी काफी रूचि थी।

रचनाएं
आत्मकथा

जूठन (वंचित वर्ग की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट किया है।)

कहानी संग्रह
  • सलाम
  • घुसपैठिए
  • अम्‍मा एंड अदर स्‍टोरीज
  • छतरी
नाटक
  • दो चेहरे
  • उसे वीर चक्र मिला था