अच्छे शिक्षण की विशेषताएं – 14 Qualities of Good Teaching

अच्छे शिक्षण की विशेषताएं – एक प्रभावशाली शिक्षक ही अच्छा शिक्षण प्रस्तुत कर सकता है। अतः अच्छा शिक्षण प्रभावशाली शिक्षक के गुणों से संबंधित होता है। प्रभावशाली शिक्षक के तीन प्रमुख गुण इस प्रकार के होते हैं-

  1. शिक्षक की योग्यता
  2. शिक्षक की कुशलता
  3. शिक्षक की उपलब्धियां

समाज एवं शासन के संदर्भ में अच्छे शिक्षण को भिन्न-भिन्न तरह से परिभाषित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए एक तंत्र शासन में अच्छा शिक्षण उसे कहा जाता है, जिसमें शिक्षक अपने व्यक्तिगत गुणों से अंतःक्रिया द्वारा छात्र को प्रभावित कर उसमें ऐसे गुणों एवं मूल्यों का विकास करें, जो राज्य एवं शासन के हित में हो।

अच्छे शिक्षण की विशेषताएं

इसी प्रकार प्रजातांत्रिक शासन व्यवस्था में अच्छे शिक्षण का तात्पर्य ऐसे शिक्षण से होता है, जिसमें शिक्षक एवं छात्र की अंतः क्रिया द्वारा छात्र की क्षमताओं का सर्वाधिक विकास हो सके। इसमें छात्र का हित सर्वोपरि माना जाता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत अच्छे शिक्षण की विशेषताएं इस प्रकार हैं-

  1. अच्छा शिक्षण सोद्देश्य होता है।
  2. अच्छा शिक्षण सुनियोजित होता है।
  3. अच्छा शिक्षण छात्रों के पूर्व ज्ञान पर आधारित होता है।
  4. अच्छे शिक्षण से छात्र प्रोत्साहित होते हैं।
  5. अच्छा शिक्षण छात्रों के लिए रोचक एवं प्रभावोत्पादक होता है।
  6. अच्छा शिक्षण छात्रों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
  7. अच्छा शिक्षण वातावरण से अनुकूलन करने में सहायक होता है।
  8. अच्छा शिक्षण छात्रों की मनो-शारीरिक योग्यताओं के अनुकूल होता है।
  9. अच्छे शिक्षण से वांछित सूचनाएं प्राप्त होती हैं।
  10. अच्छा शिक्षण निदानात्मक, उपचारात्मक एवं मूल्यांकन कार्यों से संबंधित होता है।
  11. अच्छे शिक्षण में शिक्षक एवं छात्रों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होता है।
  12. अच्छा शिक्षण छात्रों के सभी पक्षों के विकास को प्रभावित करता है।
  13. अच्छा शिक्षण छात्रों को संवेदनात्मक स्थिरता प्रदान करता है।
  14. अच्छे शिक्षण के द्वारा बालकों की सृजनात्मक क्षमताओं के विकास में सहायता मिलती है।
पाठ्यक्रम अर्थ परिभाषा आवश्यकता महत्वपाठ्यक्रम का आधारपाठ्यक्रम का क्षेत्र
पाठ्यक्रम के लाभपाठ्य सहगामी क्रियाएंशैक्षिक उद्देश्य स्रोत आवश्यकता
पाठ्यक्रम के उद्देश्यमूल्यांकन की विशेषताएंअच्छे शिक्षण की विशेषताएं
प्रभावशाली शिक्षणगृहकार्य की विशेषताएंसूचना एवं संप्रेषण तकनीकी के लाभ
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
×