जनमत अर्थ परिभाषा Top 7 विशेषताएं

आधुनिक युग में जनमत सामाजिक नियंत्रण का महत्वपूर्ण साधन है। आदिम समाजों में जनमत सामाजिक नियंत्रण का प्रमुख साधन है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनमत ही सर्वोपरि होता है, इसकी अवहेलना करना प्रायः ग्रामीणों के लिए असंभव होता है। गांवों में जनमत का प्रतिनिधित्व ग्राम पंचायतें करती हैं। ग्रामीणों में पंच के प्रति अगाध श्रद्धा होती है। इसीलिए गांवों में पंच को परमेश्वर भी कहा जाता है। पंचों को परमेश्वर मानने के कारण ग्रामीण पंच से भयभीत भी रहते हैं। आज के जटिल एवं लोकतांत्रिक समाजों में जनमत महत्वपूर्ण स्थान ग्रहण कर चुका है।

जनमत

प्रजातांत्रिक शासन व्यवस्था में जनमत के द्वारा ग्रहण कर चुका है। प्रजातांत्रिक शासन व्यवस्था में जनमत के द्वारा सरकारें बदल दी जाती है। जनमत को दरकिनार करके कोई भी सरकार शासन नहीं कर सकती, इसीलिए उसे जनमत का सम्मान रखकर ही कानून बनाना पड़ता है। विभिन्न विद्वानों ने जनमत को इस प्रकार परिभाषित किया है-

‘जनमत एक निर्णय है जो जनता का निर्माण करने वाले लोगों द्वारा बनाया और स्वीकार किया जाता है तथा जो सार्वजनिक कार्यों से संबंधित होता है।

जॉन डेवी

‘एक समय विशेष में किसी विशिष्ट समस्या के संबंध में एक छोटे या बड़े समुदाय के लोगों द्वारा स्वीकृत मत को ही जनमत कहते हैं।

कुप्पूस्वामी

‘जनमत से तात्पर्य विचारों के उस समूह है जो किसी समस्या पर जनता रखती है एवंव्यक्त करती है।

वी. वी. अकोलकर

जनमत की विशेषताएं

  1. जनमत किसी व्यक्ति विशेष या समाज के प्रभुत्व-संपन्न व्यक्तियों का मत नहीं है।
  2. जनमत की प्रकृति स्थिर नहीं होती। समय एवं परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तित होता रहता है।
  3. जनमत का आशय बहुमत अथवा सर्वसम्मत मत से नहीं होता है। Hindibag
  4. जनमत का संबंध सर्वसाधारण एवं सार्वजनिक समस्या से होता है किसी व्यक्ति विशेष अथवा वर्ग विशेष से नहीं।
  5. जनमत निर्माण में शक्ति संपन्न एवं प्रभावशाली वर्गों का प्रभाव होता है परन्तु इसमें अल्पसंख्यक एवं बहुसंख्यक वर्ग का भी समुचित ध्यान रखा जाता है।
  6. जनमत शक्तिशाली होता है क्योंकि यह समाज या समूह की सामूहिक विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है। जनमत व्यक्ति तथा समाज को प्रभावित एवं नियंत्रित करता है अतः इसकी अवहेलना करना संभव नहीं।
  7. जनमत निर्माण की प्रक्रिया वाद-विवाद एवं विचार-विमर्श से होकर गुजरती है। इसके अंतर्गत विरोधी पक्ष के लाभदायक विचारों का भी समावेश होता है।
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments