चीन खनिज संसाधन – चीन में कोयले की तरह खनिज संसाधन भी यहां के प्रत्येक क्षेत्र में थोड़ा बहुत मिलता है। अक्टूबर 1949 से स्थापित साम्यवादी सरकार ने भू सर्वेक्षण द्वारा पता लगाया कि चीन में आशा के अनुरूप खनिज संपदा नहीं है। पिछले 25 से 30 वर्षों में चीन में नए-नए खनिजों के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। यद्यपि चीन में अनेक खनिज पाए जाते हैं परंतु पर्याप्त उत्पादन वाले खनिज इस प्रकार हैं – कोयला, लौह अयस्क, टंगस्टन, एंटीमनी, तांबा, टिन, बॉक्साइट, खनिज तेल।

चीन खनिज संसाधन
चीन में प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधन उपलब्ध है, जो कि विश्व में तीसरे स्थान पर है। चीन में ऐसे खनिज है जो विश्व के खनिजो की कुल मात्रा का 12% है। अब तक चीन में लगभग 200 से अधिक किस्मों के खनिजों का पता लगाया जा चुका है। भंडारण की मात्रा की दृष्टि से चीन के 45 प्रमुख खनिजों में से 25 विश्व के पहले तीन स्थानों पर हैं। यहां hindibag पर चीन के कुछ महत्वपूर्ण खनिजो के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है।
प्रमुख चीन खनिज संसाधन | उत्पादन (हजार टन) |
कोयला | 14,09,000 |
लोहा | 2,10,000 |
टंगस्टन | 108 |
एंटीमनी | 10 |
तांबा | 476 |
टिन | 540 |
खनिज तेल | 1,61,000 |
कोयला
चीन खनिज संसाधन में कोयला का विशेष स्थान है। संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस तथा कनाडा के बाद चीन में सबसे अधिक कोयला मिलता है। इस देश का कोयला उत्पादन में संयुक्त राज्य अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के बाद तीसरा स्थान है। यहां के लगभग सभी क्षेत्रों में कोयले का उत्पादन किया जाता है, लेकिन सबसे अधिक उत्पादन शान्सी तथा शेन्सी राज्य में किया जाता है, जहां से चीन का लगभग 75% कोयला निकाला जाता है। यहां विश्व के 21% कोयला खनिज राशि के भंडार उपलब्ध हैं। इन क्षेत्रों से चीन का लगभग 90% कोयला निकाला जाता है। चीन में कोयले के क्षेत्र निम्न है-
- उत्तरी चीन के कोयला क्षेत्र
- मंचूरिया के कोयला क्षेत्र
- यांगटिसीक्यांग घाटी के कोयला क्षेत्र
- चीन के दक्षिणी पश्चिमी कोयला क्षेत्र

लौह अयस्क
1949 ईस्वी के अनुमान के अनुसार चीन में लव धातु के भीतर की मात्रा 10 हजार करोड़ मीट्रिक टन है। यह आधारभूत चीन खनिज संसाधन है। यह चीन के कुछ ही क्षेत्रों में पाया जाता है। यहां पर लौह अयस्क की मात्रा लिआउनिंग, हुपे, हुनान एवं आंतरिक मंगोलिया में अधिक है। लिआउनिंग प्रदेश से चीन का 40% लौह अयस्क प्राप्त होता है।
चीन में लौह अयस्क के भंडार सीमित हैं, जो चीन के आर्थिक विकास के लिए अपर्याप्त है। यहां के संभावित बंजार की मात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक या दो दशक के लिए पर्याप्त नहीं है। वर्तमान समय में जो भंडार है वह वर्तमान सदी तक के लिए ही पर्याप्त है।
टंगस्टन
यह चीन की प्रमुख खनिज धातु है यहां विश्व के लगभग 33% टंगस्टन का उत्पादन होता है टंगस्टन के उत्पादन में चीन का विश्व में दूसरा स्थान है इसका प्रयोग लोहे तथा तांबे के साथ मिलाकर बिजली के तार बनाने में किया जाता है इसका सबसे अधिक उत्पादन गियांगसी प्रदेश में होता है। वर्ष 1955 में 12200 मिट्रिक टन टंगस्टन का निर्यात किया गया था।

एण्टीमनी
यह भी चीन की महत्वपूर्ण खनिज धातु है। यहां से विश्व की 22% एण्टीमनी प्राप्त होती है। इसके उत्पादन में चीन का विश्व में तीसरा स्थान है। हुनान प्रांत में स्थित सिक्वांगशान विश्व की सबसे बड़ी एंटीमनी की खान है। इसके भंडार हुनान, क्वांण्टुंग, कियांग्सी में अधिक हैं। आप चीन खनिज संसाधन Hindibag पर पढ़ रहे हैं।
तांबा
चीन में विश्व का लगभग 2% तांबे का उत्पादन होता है। यहां पर तांबे खनिज की बहुत कमी है। यहां के यून्नान पठार में तांबे का उत्पादन सबसे अधिक होता है। इसके अतिरिक्त तांबे के अन्य उत्पादित क्षेत्र सेचवान तथा सीक्यांग हैं।
टिन
मलेशिया तथा थाईलैंड के बाद चीन विश्व का सबसे अधिक उत्पन्न करता है। यहां के यूनान प्रदेश में समस्त चीन का दो तिहाई भाग में टिन का उत्पादन होता है। यहां पर स्थित यूनान के पठार पर टिन उत्पादन की अधिक संभावनाएं हैं, लेकिन कोयले और पानी की कमी के कारण तीन का उत्पादन अधिक नहीं हो पाता है।

खनिज तेल
विश्व के कुल खनिज तेल के उत्पादन का लगभग 4% भाग चीन में उत्पन्न होता है। 1949 के बाद यहां पर खनिज तेल के नए नए क्षेत्रों का पता चला है, जिनसे खनिज तेल के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। यहां पर खनिज तेल का वार्षिक उत्पादन निम्न क्षेत्रों में होता है-
- उत्तरी पूर्वी चीन का डाकिंग तेल क्षेत्र
- सिक्यांग प्रांत में करामाई तेल क्षेत्र
- जेचवान का नानचुंग तेल क्षेत्र
- पो-हाई खाड़ी में ताकांग एवं शेंगली क्षेत्र